फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी बूचड़खाने का लाइसेंस आवेदन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भी बूचड़खाने का लाइसेंस आवेदन नहीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला

अलीगढ़। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद अवैध रूप से संचालित बूचड़खानों पर हुई कार्रवाई के बाद अब तक एक भी कारोबारी ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है।
अलीगढ़ में मकदूम नगर, हड्डी गोदाम और आसपास के इलाकों में तकरीबन आधा दर्जन बूचड़खाने बंद कराए गए थे और इनके एक दर्जन से अधिक गोदामाें को सील कराया गया था। इधर, लंबी प्रतीक्षा के बाद भी नगर निगम के मकदूम नगर स्थित स्लाटर हाउस को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। जिसकी वजह से सभी मांस विक्रेताओं को बफैलो मीट एक्सपोर्ट यूनिट से ही खरीद करनी पड़ रही है। इन मीट फैक्ट्रियों से रोजाना सात टन मांस शहर की अलग अलग मंडियों में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

बूचड़खानों पर कार्रवाई के बाद एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उत्तर प्रदेश शासन को बंद कराए गए बूचड़खानों को 7 जुलाई तक लाइसेंस प्रणाली में लाने का निर्देश दिया था, लेकिन अब तक इस संबंध में किसी भी कारोबारी ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि किसी भी कारोबारी ने बूचड़खाने से संबंधित कोई भी आवेदन नहीं किया है। नगर निगम स्लाटर हाउस को चलाने की अनुमति भी शासन स्तर से विचाराधीन है। इस पर भी कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें