फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगा स्टैंड पर बनेगी मल्टी लेवर पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तांगा स्टैंड पर बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रेलवे रोड और महावीर गंज जैसे अति व्यस्त बाजारों में बिना पार्किंग के आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। लोग यहां पर आने में कतराने लगे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे रोड पर तांगा स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाया जाना प्रस्तावित है।

यह स्मार्ट सिटी योजना में शामिल है। इस मल्टी लेवल पार्किंग के बन जाने के बाद इस व्यस्त बाजार में वाहनों के कारण होने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाने की उम्मीद जतायी जा रही है।
विज्ञापन


माल गोदाम तिराहे से लेकर अब्दुल करीम चौराहे तक मार्केट में कोई भी नगर निगम की पार्किंग नहीं है। लोग मार्केेट आते हैं तो अपने वाहन डिवाइडर के सहारे ही खड़े कर देते हैं।

कुछ वाहन चालक दुकान के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे अक्सर मार्केट में यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। अब स्मार्ट सिटी योजना में तांगा स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग की योजना है।
विज्ञापन


इसमें पांच फ्लोर पर पार्किंग हो सकेगी। दो फ्लोर अंडर ग्राउंड रहेंगे। एक ग्राउंड फ्लोर रहेगा। दो फ्लोर ऊपर के रहेंगे। आगे के फ्लोर की योजना भी है। इस तरह मौजूदा तांगा स्टैंड पर जितनी जगह है उससे करीब पांच गुना ज्यादा जगह पार्किंग के लिए मिल जाएगी।

इस तरह सिर्फ रेलवे रोड नहीं, बल्कि आसपास के मार्केट के लिए भी राहत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें