फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा की अलीगढ़ में तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट की परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं की स्कूटनी भी जल्द शुरू होगी। इसके लिए 19 जून से आवेदन शुरू हो जाएंगे।

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को इस सिलसिले में निर्देश दिए हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। इसमें काफी परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन


कंपार्टमेंट के तहत यदि दो विषय में कोई परीक्षार्थी फेल हो गया है तो एक विषय में आवेदन कर परीक्षा दे सकता है। इसी तरह इंप्रूवमेंट में परीक्षा उस विषय में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है, जिसमें उसके नंबर कम होें। इसके लिए आवेदन की तिथि नियत कर दी गई है।

इसके लिए परीक्षार्थियोें के आवेदन विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम परिषद की वेबसाइट पर 19 जून से 10 जुलाई तक अपलोेड किए जाएंगे। आवेदकोें का शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस राजू राना ने इस सिलसिले में प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। साथ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कूटनी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए 8 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें