अमर उजाला और पाठकों के बीच का रिश्ता सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं है। कई परिवारों में सुबह की शुरुआत आज भी चाय और अमर उजाला के साथ होती है। बुजुर्गों के लिए यह भरोसे का साथी है, युवाओं के लिए जानकारी और कॅरिअर मार्गदर्शन का स्रोत है। महिलाओं के लिए समाज से जुड़ने की खिड़की। समाज के लिए अमर उजाला ने समय-समय पर सामाजिक अभियानों के जरिये भी अपनी भूमिका निभाई है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, यातायात जागरूकता, नशामुक्ति, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अभियान चलाकर अखबार ने सिर्फ खबर नहीं दी, बल्कि बदलाव की पहल भी की।
अब आगे : नई उम्मीदें, नई जिम्मेदारियां
19 साल पूरे होने के साथ अमर उजाला अलीगढ़ एक नए पड़ाव पर खड़ा है। डिजिटल विस्तार, युवा पाठकों से जुड़ाव और गहन खोजी पत्रकारिता आने वाले वर्षों की प्राथमिकताएं होंगी। शहर के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर अमर उजाला की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी।