फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 188 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर में मौतों का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी थमा रहा। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार मृतकों का आंकड़ा 99 पर ही अटका है। हालांकि दीनदयाल अस्पताल में चार एवं जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई, लेकिन स्वास्थ्य पोर्टल पर इनका जिक्र न होने से इनका कारण स्पष्ट नहीं हुआ। 188 नए केस मिले हैं तो 361 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी कोरोना से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। 188 नए केस मिले हैं। इस तरह सक्रिय मरीजों की संख्या अब 2850 हो गई है। अब तक कुल 19787 मरीज मिले हैं। 361 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब तक 17848 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
बुधवार को हुई 3746 जांच मिलाकर अब तक 8.09 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। इधर बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल में 4 व जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने स्वयंसेवी संस्थाओं से कोरोना पीड़ित गरीबों की मदद के लिए आगे आने और दवाओं की किट बांटने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें