न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत खिरनी गेट से रवाना हुई। इसके बाद प्रभात फेरी हाथरस अड्डा, पालीवाल स्कूल होते हुए रामलीला मैदान, कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, अचल तालाब, बड़े जैन मंदिर पहुंची। इसके बाद प्रात: नौ बजे से श्री जी की पालकी यात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू हुई। दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में ट्रस्टी विजय जैन, गौरव जैन ने आरती उतारकर पालकी का स्वागत किया।
पालकी यात्रा में मुख्य गजरथ में जितेंद्र भगवान को गोद में लेकर सौधर्म इंद्र का पद महेंद्र कुमार सौरभ जैन पांडेय, इंद्रों का पद राकेश कुमार शुभम जैन, उमेश जैन, प्रथम खजांची, राजीव सुरजीत पाटनी, द्वितीय खचांजी ज्ञानेंद्र कुमार, अंशुल जैन, रख के स्राती सुरेश जैन अभिनव जैन को मिला। द्वितीय छोटे रथ के सारथी अशोक अमित व छोटे रथ के इंद्रों का पद मुकेश कुमार, गगन जैन एवं संजय जैन को मिला। दोपहर 11 बजे जैन युवा समिति द्वारा भंडारा किया। शाम चार बजे से निकली श्री भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा को शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में महिलाएं डांडिया एवं बैंड की धुन पर झूमती हुई चल रही थी। महिलाओं एवं युवतियों में इस दौरान सेल्फी लेने का क्रेज भी रहा।
कार्यक्रम में राजीव, मंजीत, सुरजीत जैन पाटनी, विजय कुमार जैन, अरूण जैन, मुनेश जैन, राजीव जैन, ज्ञानेंद्र जैन, कैलाश जैन, संतोष जैन, नरेंद्र कुमार, मुकेश, शीतल जैन, अदन जैन, नरेश जैन, अजय जैन, शैलेंद्र जैन, राजकुमार आदि मौजूद थे।