फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के बयान पर हाय-तौबा क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां की टिप्पणी को लेकर एएमयू में भी बहस छिड़ गई है। एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर का कहना है कि आखिर आजम खां की टिप्पणी पर इतना हंगामा क्यों हैं। भाजपा नेता दयाशंकर ने भी तो मायावती के खिलाफ टिप्पणी की थी। हंगामा इसलिए हो रहा है कि आजम खां के साथ खां जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने इतना जरूर जोड़ा कि एएमयू में महिलाओं को सम्मान की नजर से देखा जाता है।
विज्ञापन


अगर सचमुच में आजम खां ने कुछ गलत टिप्पणी की है तो यह यहां की तहजीब के खिलाफ है। छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज का कहना है कि आजम खां का बयान सुना नहीं है। उनका कहना है कि चुनाव में व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी के बदले मुद्दों पर बात होनी चाहिए। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी का कहना है कि आजम खां के बयान पर हंगामा उचित नहीं है। देश का माहौल तो भाजपा नेताओं ने खुद बिगाड़ा है। जैसा करेंगे, वैसा ही सुनेंगे। भाजपाईयों ने सोनिया से लेकर सुनंदा पुष्कर तक पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें