फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा चाचा नेहरू में बनेगी सरकारी मदद से बॉक्सिंग रिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शमशाद मार्केट स्थित मदरसा चाचा नेहरू में सरकारी मदद से बॉक्सिंग रिंग बनेगी। बॉक्सिंग रिंग स्थापना के लिए डीएम राइफल क्लब से एक लाख रुपये देंगे।

नारी सशक्तीकरण के तहत हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों को डीएम चंद्रभूषण सिंह सम्मानित कर रहे थे। इनमें मदरसा चाचा नेहरू के बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने बॉक्सिंग का डेमो दिया था। इन बच्चों ने डीएम से बॉक्सिंग रिंग बनवाने की प्रार्थना की।

डीएम ने फौरन उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी को मौके पर बुला लिया। उन्होंने रिंग की स्थापना के लिए राइफल क्लब से एक लाख रुपये देने की बात कही। डीएम ने अश्विनी त्यागी को निर्देश दिया कि वह मदरसे में स्थान चयन कर जल्द ही बॉक्सिंग रिंग बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी ने बताया कि आदेश के बाद वह मदरसे में जगह का मुआयना किया। इस पर जल्द ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी। उधर, कोच अजीजुर्रहमान ने डीएम के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें