क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली के एम्स से उपचार कराक र लौट रहे झारखंड के अधेड़ ने शुक्रवार को ट्रेन में दम तोड़ दिया। अधेड़ परिवार संग नई दिल्ली से झारखंड जाने के लिए झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सवार हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची अलीगढ़ जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया।
मृतक के भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि बड़े भाई सुनील कुमार पुत्र गणेश राम निवासी थाना सेक्टर चार, बुकारो, झारखंड को लीवर में परेशानी आ गई थी। दिल्ली के एम्स में एक माह से उपचार चल रहा था।
गुरुवार को उनकी अस्पताल से छुट्टी कराई थी। गाड़ी के गाजियाबाद से निकलने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। झारखंड में स्थित अन्य परिजनों को भी उनकी मौत की सूचना दे दी गई है।