फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने व्यापारियों ने रोया दुखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के तत्वावधान में नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष जीएसटी से हो रहे नुकसान का दुखड़ा रोया।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापारियों की स्थिति खराब हो गई है। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह एवं व्यापारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मिश्रा ने सरिता माहेश्वरी को महिला इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनूप तालेवाले, हाजी असलम, हरीबाबू गुप्ता, भूपेंद्र वार्ष्णेय, ओमप्रकाश मास्टर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश मणि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें