फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में मोदी विरोधी लहर, भाजपा का सफाया तय : डॉ. मसूद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार वापस नहीं होगी। पूरे देश में मोदी विरोधी लहर है। भाजपा का सफाया हो जाएगा।

शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने वरुणालय में महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया। डॉ. मसूद ने कहा कि वर्ष 2019 में यूपी में महागठबंधन का तूफान होगा। पीएम मोदी ने किसानों और गरीबों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


इससे पूर्व वरुणालय में चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफान, महानगर अध्यक्ष अनीस चौहान, जियाउर्रहमान, नरेंद्र सिंह, रिजवान चौहान, साबिर मलिक, असलम, अकमल, सलमान शेरवानी, राजा बाबू, चंद्रकांत अवस्थी, राज्यवर्धन सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


रालोद में शामिल हुए लोग
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद के समक्ष शमशुद्दीन, मेहराज, नवाब खान, सलाहुद्दीन, इस्लाम, बुद्धन खान, शमशाद ए जाकिर ए शकील ए अकील सहित दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें