फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रो के लिए स्कॉलरशिप शुरू कर रहा एएमयू का छात्र संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू छात्र संघ द्वारा सर सैयद मेमोरियल स्कॉलरशिप फॉर ओपिनियन मेकर्स नामक स्कॉलरशिप प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एएमयू छात्रों में बौद्धिकता, पत्रकारिता तथा साहित्यिक कौशल को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत किसी छात्र या छात्रा का कोई लेख राष्ट्रीय समाचार पत्रों अथवा पोर्टल आदि पर प्रकाशित होगा तो छात्र संघ द्वारा प्रति लेख पर एक हजार रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। 2018-19 शैक्षणिक सत्र के दौरान समाचार पत्रों एवं पोर्टल पर प्रकाशित होने वाले लेखों के लिए एक छात्र को अधिकतम तीन हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने अधिष्ठापन समारोह के दौरान स्कॉलरशिप से संबंधित संकेत दिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें