फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख से कम वसूली पर नपेंगे कर अधीक्षक : नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कम वसूली पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने गंभीर रुख अपनाते हुए अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह के साथ समीक्षा की और क्षेत्रीय कर अधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि कम वसूली आने पर ठोस विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

क्षेत्रीय कर अधीक्षकों के साथ समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सभी कर अधीक्षकों को पांच लाख रुपये प्रति दिन का वसूली लक्ष्य तय कर दिया है। लक्ष्य के विपरीत वसूली आती है तो संबंधित कर अधीक्षक पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बड़े बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम सोमवार से बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने जा रहा है। अनावश्यक नोटिस व कुर्की की कार्यवाही से बचने के लिए नगर निगम देयकों को तत्काल जमा करा दें।

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम में आय का मुख्य स्रोत गृहकर वसूली ही है। इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षमा नहीं की जाएगी। संबंधित कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहक पूर्ण रूप से उत्तरदायी है। उन्होंने कहा कि कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रहक को वसूली के लिए क्षेत्र में कार्य करना होगा। प्रतिदिन वसूली की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


कम वसूली करने वालों के विरुद्ध विभागीय ठोस कार्यवाही के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट, सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। बैठक में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह, मुख्य अभियंता कैलाश सिंह, लेखाधिकारी राजेश गौतम, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक जोनल सभापति यादव, अजीत कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें