फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का लेंटर गिरने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सारसौल स्थित एक शिव मंदिर की छत का लिंटर गिरने से मंदिर से जुड़े ग्रामीण श्रद्धालुओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। एक व्यक्ति पर घटना की आशंका व्यक्त करते हुए लोगों ने चौकी पर लिखित शिकायत की है।

शिकायत में श्रद्धालुओं ने लिखा है कि सारसौल क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर करीब 80 से 90 वर्ष पुराना है। प्राचीन होने के कारण हजारों की संख्या के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उक्त मंदिर को पास के ही एक पेट्रोल पंप स्वामी अपनी संपत्ति बता रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार लोगों का पेट्रोल पंप स्वामी से झगड़ा भी हो चुका है। अब यह मामला न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि मंगलवार को जब वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर के छत के गिरे लेंटर तो देखकर लोगों में आक्रोश पनप उठा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लिंटर को गिराए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए सारसौल चौकी में नामजद लिखित तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें