फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग में राखी के लिफाफे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परंपरागत रूप से रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष जारी किए जाने वाले खास तरह के लिफाफे इस बार बहनों को हासिल नहीं हो सके हैं। मजबूरी में बहनों को साधारण लिफाफे पर टिकट लगाकर उसे प्रेषित करना पड़ रहा है।

प्रत्येक वर्ष डाक विभाग राखी के लिए विशेष प्रकार के लिफाफे का इंतजाम करता था जो कि प्लास्टिक कोटेड होता था। जिससे पानी में भीगने की स्थिति में राखी खराब नहीं होती थी, लेकिन इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें इस लिफाफे के लिए भटकती नजर आईं।
विज्ञापन


जयगंज निवासी सुनीता का कहना है कि प्रधान डाकघर पर किसी ने यह नहीं बताया कि यह लिफाफा इस बार नहीं मिलेगा। यही कहा गया कि अभी हैं नहीं। इसका नतीजा यह हुआ कि लिफाफे के इंतजार में कई दिन आगे और खिसक गए। मजबूरी में स्पीड पोस्ट से राखी को भेजना पड़ा है। यही स्थिति रामघाट रोड निवासी सविता, नीलिमा के साथ रही। इन्होंने कोरियर की सेवाएं लीं।

तो रक्षाबंधन के बाद पहुंचेंगी राखियां
जम्मू कश्मीर सहित देश के सुदूर हिस्सों में सुरक्षा बलों में तैनात जवानों के लिए भेजी जाने वाली कुछ राखियां अभी स्थानीय स्तर से ही प्रेषित नहीं हो पाई हैं। इससे अब पूरी संभावना है कि रक्षाबंधन वाले दिन तक यह राखियां भाइयों तक नहीं पहुंचेंगी। उन्हें सूनी कलाई के साथ ही रक्षाबंधन मनाना होगा।
विज्ञापन


यह सही है इस बार वह प्लास्टिक कोटेज खास राखियों के लिए आने वाले लिफाफे नहीं आ सके हैं। कानपुर से यह लिफाफे आने थे, लेकिन वहां डिस्पैच में कोई समस्या आने से यहां नहीं आ सके। वैसे हमने अपने स्तर से लोकल से कुछ लिफाफों की व्यवस्था की।
- अरुण यादव, सीनियर पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें