फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती लीग 29 अगस्त से, पहलवानों की बोली 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले में कुश्ती लीग 29 अगस्त से शुरू हो रही है, जो 16 सितंबर तक चलेगी। लीग के लिए पहलवानों की बोली 23 जून को लगेगी।

जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष गीतांजलि शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पहलवानों की बोली के लिए सामाजिक संगठन, बिजनेसमैन, बिल्डर व उद्योगपति को आमंत्रित किया गया है। पहलवानों की बोली पांच हजार से शुरू होकर एक लाख तक होगी। जो पहलवान सबसे ज्यादा महंगा बिकेगा, वो टीम का मुख्य सदस्य होगा।

उन्होंने कहा कि 50, 57, 56, 70, 79 व 92 किलो वर्ग भार की एक-एक टीम होगी। टीम में छह-छह पहलवान होंगे। विजेता व उप विजेता टीम को नकद इनाम भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जून को स्टेडियम में जनपदीय जूनियर कुश्ती टीम में पहलवानों का चयन भी होगा। चयनित पहलवानों के लिए अलग से विशेष कैंप लगाया जाएगा।

विजेता टीम को मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली की ओर से स्व. श्री राधेश्याम शर्मा ट्रॉफी दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में सचिव भगत सिंह बाबा, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें