क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्रामीण डाक सेवकों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रहा। प्रधान डाकघर पर आईपीईयूजीडीएस (एनएफपी), राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ व अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जीडीएस की ओर से जेसी शर्मा की अध्यक्षता में 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
डाक सेवकों का कहना है कि 30 महीने पहले कमलेश चंद्र की सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है, फिर भी उसे लागू करने में क्यों देरी हो रही है। 90 फीसदी कर्मचारी अपनी एकता का परिचय दे रहे हैं।
ग्रामीण डाकसेवक संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव केदारनाथ शर्मा, नागेंद्र पाल सिंह, सचिव शिव कुमार ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नरेंद्र कुमार तोमर, रविंद्र यादव, प्रेम पाल सिंह, विवेक शर्मा, कन्हैया, भानु प्रकाश, खेम सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, भगवान सहाय, बाल किशन शर्मा, कौशल किशोर, राजकुमार, तेजपाल शर्मा, वली मोहम्मद, जयपाल सिंह, सुराजवीर सिंह, गौरव शर्मा, भीमसेन, रूप किशोर आदि मौजूद रहे।