फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में होगी हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की मुफ्त सर्जरी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इंग्लैंड की सामाजिक संस्था हीलिंग लिटिल हार्ट्स (एचएलएच) के विशेषज्ञ हर वर्ष एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज आकर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी करेंगे। इसको लेकर दोनों संस्थाओं की ओर से एक करार पर हस्ताक्षर किए गए। इससे उन बच्चों का इलाज हो सकेगा जिनके अभिभावक आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज नहीं करा पाते थे।

इस समझौते पर एएमयू की ओर से रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर, जेएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोथेरेसिक विभाग के चेयरमैन प्रो. मोहम्मद हनीफ बेग, डॉ. आजम हसीन व एचएलएच की ओर से इसके कंसल्टेंट डॉ. संजीव निचानी और डॉ. शम्सुलजुहा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


यह समझौता एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब व एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. शम्सुलजुहा के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। डॉ. शम्सुलजुहा इंग्लैंड में बच्चों के हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। प्रो. एमएच बेग ने बताया कि इस समझौते के बाद हृदय रोग से पीड़ित निर्धन व निर्बल आय वर्ग के बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी संभव हो सकेगी।

एक अनुमान के मुताबिक भारत में हर वर्ष लगभग एक लाख बच्चे ऐसे पैदा होते हैं, जिनको जन्मजात हृदय रोग होता है। इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि इन बच्चों को उचित हृदय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होती है। मगर आर्थिक संकट के चलते इनके अभिभावक सर्जरी व इलाज नहीं करा पाते। प्रो. बेग ने कहा कि इंग्लैंड की टीम वर्ष में कम से कम एक बार यहां आकर बच्चों की सर्जरी को अंजाम देगी।
विज्ञापन


अप्रैल माह में हीलिंग लिटिल हार्ट के चिकित्सकों की टीम जिसका नेतृत्व बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद नसर ने किया था। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एससी शर्मा ने इन सफल ऑपरेशन पर चिकित्सकों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. सतीशन, डॉ. क्रांति पाल, डॉ. मुश्ताक अहमद झरगर, डॉ. अमीना खातून ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें