फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की सुरक्षा हटी, मुकदमा भी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक व बसपा नेता हाजी जमीरउल्लाह अब एएमयू छात्रों के धरने पर भड़काऊ भाषण देकर फंस गए। उनके खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं शासन के आदेश पर उनकी सुरक्षा भी हटा ली गई है। सुरक्षा हटाने का आदेश एएमयू प्रॉक्टर के संबंध में भी आया था, मगर उनकी सुरक्षा एएमयू के वर्तमान हालात को देखते हुए बहाल रखी गई है। साथ ही तय किया गया है कि अब आगे से कोई भी धरने पर पहुंचकर भड़काऊ भाषणबाजी करेगा तो उस पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सिविल लाइंस जावेद खान ने पूर्व विधायक जमीरउल्लाह निवासी हाथीडूबा सिविल लाइंस पर दर्ज हुए मुकदमे की पुष्टि करते हुए कहा है कि एएमयू में 2 मई को हुए बवाल के बाद वह 3 मई को वहां छात्रों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों के बीच जाकर यह कहा था कि अगर योगी के गुंडों के खून में ताकत है तो अब आकर दिखाएं।

इस बयान के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं हुई थीं और यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इसके परीक्षण के आधार पर उनके खिलाफ यह मुकदमा धारा 153 ए व 188 के तहत दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार अब इसमें परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, शासन स्तर पर राज्य सुरक्षा समिति की समीक्षा के आधार पर पूर्व विधायक जमीरउल्लाह व एएमयू प्रॉक्टर प्रो.मोहसिन खान की सुरक्षा हटाने का आदेश आया था। इस आदेश के अनुसार जमीरउल्लाह की सुरक्षा हटा दी गई है, जबकि एएमयू के हालात को देखते हुए प्रॉक्टर की सुरक्षा को फिलहाल बहाल रखा गया है।

इस संबंध में शासन को वापस रिपोर्ट भी भेज दी गई है। एसएसपी अजय कुमार साहनी ने पूर्व विधायक की सुरक्षा हटने व प्रॉक्टर की सुरक्षा बहाल रखने की पुष्टि की है।
--बॉक्स--

अन्य पूर्व जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हटेगी
राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति ने जिले में आधा दर्जन अन्य पूर्व जनप्रतिनिधियों व अन्य नेताओं की सुरक्षा हटाने की संस्तुति भी उनकी समयावधि पूरी होने व बकाया आदि के आधार पर की है। इनमें कई पूर्व माननीय व अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ की सुरक्षा को जरूरी समझते हुए जिला सुरक्षा समिति ने एलआईयू रिपोर्ट पर सुरक्षा बहाली की संस्तुति की है। जिसमें इनकी सुरक्षा बहाल रखने के कारणों का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

--

- आज मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। इसी के चलते मेरा गनर वापस लिया गया है और मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यदि मेरी हत्या हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। गनर वापसी के मसले पर मैं गृह मंत्रालय, डीजीपी, मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिखूंगा। मैंने एएमयू में यह कहा था कि एएमयू के छात्रों के लिए मेरे खून का कतरा-कतरा काम आएगा। मैं चूंकि गरीबों, मजलूमों व दलितों की आवाज उठाता हूं और यह इस सरकार व भाजपा के नेताओं को अच्छा नहीं लग रहा। इसलिए मेरा गनर वापस लिया गया है।

-- जमीरउल्लाह खां पूर्व विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें