न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दो मई को जिन्ना की तस्वीर को लेकर हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और एएमयू छात्रों के मध्य हुए बवाल मामले में छह लोगों ने लिखित में जांच अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह के समक्ष लिखित बयान दर्ज कराए हैं।
शुक्रवार आज जांच का अंतिम दिन है। इसके बाद कोई निर्णय आने की संभावना है। एडीएम वित्त ने बताया कि इन बयानों के अलावा इस प्रकरण को लेकर समाचार पत्राें में छपी खबरों की कटिंग भी मंगाई जा रही हैं।
अपने स्थानांतरण का जांच पर असर के मामले में उन्होंने कहा कि जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 11 मई जांच की अंतिम तारीख है। यदि तब तक नए एडीएम वित्त आ गए तो जांच वह आगे बढ़ाएंगे। यदि नहीं आए तो मैं तो जांच कर ही रहा हूं। बताते चलें कि वर्तमान एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह का शाहजहांपुर स्थानांतरण हो गया है।