न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत 30 अप्रैल को आयोजित आयुष्मान भारत दिवस के मौके पर गन्ना विकास, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा जनपद के चयनित किसी एक गांव में चौपाल लगाएंगे।
इस दौरान वह ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा ग्रामीणों से सीधा संवाद कर करेंगे।
यह जानकारी जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत चयनित ग्रामों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतृप्त कराते हुए चौपाल में प्रगति रिपोर्ट के साथ आएं।
उन्होंने बताया कि मंत्री के भ्रमण एवं चौपाल से संबंधित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मेरी अध्यक्षता में समस्त चयनित 57 ग्रामों के नोडल अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में 28 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे से होगी।