क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
बिजली चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रकरण में अधीक्षण अभियंता ने जांच करने वाले अफसरों को जमकर फटकार लगाई तो जांच करने वालों ने तीन दिन का समय मांगा है।
इस बीच जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक से इस मामले में विभाग के खिलाफ सभी साक्ष्य रखने के लिए मुलाकात का समय मांगा है। साथ ही एडीएम सिटी से भी इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर से मामले की जांच कराने की मांग की है जिससे विभाग उसमें लीपापोती नहीं कर सके।
जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने प्रबंध निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने झूठी एफआईआर दर्ज कराई है।
इस संबंध में पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल को 23 और 24 अप्रैल को किसी दिन समय देने का कष्ट करें। इसके अलावा एडीएम सिटी को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि बिजली विभाग के अधिकारी अपनी दर्ज करायी रिपोर्ट को सही दिखाने के प्रयास में पीड़ित के घर जाकर केबल आदि में कट नहीं डाल दें।