फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बदले जाएंगे कई थानों के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस मुख्यालय से प्रदेश भर में इंस्पेक्टर पद पर किए 456 तबादलों में अलीगढ़ जनपद से सात और हाथरस से चार इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। अलीगढ़ से हटाए गए इंस्पेक्टरों में चार थानों पर तैनात हैं। इनके कार्यमुक्त होने पर थाना प्रभारियों के पदों पर नई तैनाती के संकेत हैं। यह बदलाव जल्द किए जा सकते हैं।

प्रदेश मुख्यालय से जारी तबादला सूची के अनुसार अलीगढ़ जनपद से विजेंद्र कुमार को सीबीसीआईडी, इंस्पेक्टर चंडौस दिलीप सिंह को मेरठ जोन, प्रवेश कुमार को इलाहाबाद जोन, इंस्पेक्टर हरदुआगंज डॉ. विनोद सिंह को कानपुर जोन, इंस्पेक्टर देहली गेट सुनील कुमार को कानपुर जोन, वीरेंद्र यादव को कानपुर जोन, इंस्पेक्टर बरला वीपी गिरी को कानपुर जोन स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह हाथरस में तैनात सुधा सिंह को सीबीसीआईडी, सूर्यकांत द्विवेद्वी को सीबीसीआईडी, सुशील चंद्र को इलाहाबाद जोन, रमाकांत पचौरी को इलाहाबाद जोन स्थानांतरित किया गया है। इनके तबादला आदेश में जल्द कार्यमुक्त करने के आदेश भी जिला पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


संकेत हैं कि जल्द इन्हें कार्यमुक्त कर इनके स्थान पर नई तैनाती की जाएंगी। इससे पहले अलीगढ़ में जवां व टप्पल थाने खाली चल रहे हैं। चार और तबादले होने पर आधा दर्जन थाने खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें