फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 स्वीकृत नक् शे से ज्यादा निर्माण हुआ तो करा देंगे ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव ने सोमवार को बिल्डर, ठेकेदार एवं आर्किटेक्टों की क्लास ली। उन्होंने बिल्डरों से स्पष्ट कहा कि मात्र प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शों के अनुसार भी निर्माण कराया जाय।

नक्शे के अलावा कराए गए निर्माण तत्काल प्रभाव से ध्वस्त करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत नक्शे से ज्यादा मालों के निर्माण के मामले आए हैं तो ऐसे मामलों की भी कमी नहीं है जिनमें नक्शे से अधिक निर्माण हुआ है। इन सभी मामलों की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन


जो भी अवैध निर्माण होंगे, उन्हें जल्द ही ध्वस्त कराया जाएगा। प्राधिकरण चिन्हित अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू करेगा। आर्किटेक्टों से कहा कि आप लोग किसी भी निर्माण से संबंधित डिजाइन बनाने के बाद उसे स्वीकृत कराने में सही तथ्यों का समावेश करें।

ठेकेदारों को पूरी गुणवत्ता से काम कराने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि ठेकेदार निविदा के समय ही शर्तों का पूरी तरह अध्ययन कर लें और उसी के अनुसार कार्य योजना तैयार करें। ताकि काम खत्म हो जाने के बाद उनके भुगतान में दिक्कत नहीं आए। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर व ठेकेदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आज दोबारा से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
विकास प्राधिकरण की नौ करोड़ की अवस्थापना निधि से होने वाले 22 कामों के टेंडर मंगलवार आज से नए सिरे से डाले जाएंगे। प्राधिकरण प्रशासन ने दिसंबर माह में हुई टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी है। बताते चले कि उस समय हुए टेंडरों में विभिन्न कामों के मानक से बिलो रेट पड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें