फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... गंदगी साफ करने में स्वच्छता एप फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी साफ करने में स्वच्छता एप फेल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शहर में मोहल्लों और कालोनियों में गंदगी साफ करने में स्वच्छता एप भी फेल साबित हुआ है। चार दिन पहले स्वच्छता एप पर अपलोड की गई गंदगी की शिकायत चार दिन बाद भी यथावत बनी हुई है। जबकि नगर निगम द्वारा दावा किया जाता है कि शिकायत के अपलोड होने के 24 घंटे के अंदर समस्या का निस्तारण होगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने चार दिन पहले स्वच्छता एप के माध्यम से प्रतिभा कालोनी फेज टू में नाले में, सड़क में, खाली प्लाट में लगे कूडेे़ के ढेर के फोटो अपलोड कर समस्या को दर्ज कराया था।
विज्ञापन


डॉ. पचौरी कहते हैं कि सोचा तो यह था कि स्वच्छता एप पर त्वरित कार्यवाही होगी। लेकिन समस्या जैसी थी, वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी कालोनी में न सफाई होती है और न कोई झाडू़ लगाने आता है।
विज्ञापन


डॉ. पचौरी कहते हैं कि स्वच्छ भारत मिशन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। स्वच्छता एप के माध्यम से स्मार्ट सिटी की रैंकिंग सुधारने की बात कही जाती है। लेकिन समस्याएं वहीं की वहीं है। डॉ. पचौरी ने कहा कि वह इस पूरे मामले से शासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें