फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनताना मांगने पर युवतियों को शादी समारोह से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनताना मांगने पर युवतियों को शादी समारोह से निकाला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में कैटरिंग के लिए आई युवतियों को मेहनताना देने के बजाय धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। विलाप करते हुए युवतियों ने पुलिस को आपबीती बताई तो उन्हें 1500 रुपये मेहनताना दिया गया, जबकि 2200 रुपये तय हुआ था।

शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे अतरौली अड्डे पर खड़ी लैपर्ड को देखकर एक ई रिक्शा आकर रुका। रिक्शे से उतर कर कुछ युवतियोें ने रोते हुए बताया कि उनको एक शादी समारोह में मेहमानों को गुलाब देकर उनका स्वागत करने, खाना सर्व कराने में मदद करने के लिए बुलाया गया था। छह युवतियों को 2200 रुपये प्रति युवती मेहनताना दिया जाना था। इनके साथ एक लगेज उठाने वाला लड़का भी था। युवतियों ने कहा कि समारोह समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना मेहनताना मांगा, तो उनको बुलाने वाले एक आयोजक ने 500-500 रुपये पकड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों ने पूरा मेहनताना देने की मांग करते हुए विरोध किया तो आरोप है कि कुछ आयोजकों ने नशे में उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। गालीगलौज करते हुए धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद लैपर्ड उन्हें साथ लेकर गेस्ट हाउस पहुंची। वहां बातचीत के बाद लड़कियों को 1500-1500 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद युवतियों ने कोई तहरीर नहीं दी और अपने गंतव्य की ओर चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें