छात्रों को सिखाई जा रही इग्लिंश स्पीकिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
उन्नति कार्यक्रम के तहत माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को इग्लिंश स्पीकिंग में पारंगत किया जाएगा। इसके तहत जिले के नौ विद्यालय चयनित किए गए हैं। यहां नौरंगीलाल जीआईसी में इग्लिंश स्पीकिंग क्लासें लगना भी शुरू हो गया है।
जिले के नौ माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ के होशियार बच्चों को अंग्रेजी बोलने में पारंगत किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल जिले के नौ विद्यालय चयनित किए गए हैं।
यहां इन बच्चों की अतिरिक्त क्लासें ली जाएंगी। इन विद्यालयों में इन क्लासोें के लिए ट्रेनरों की नियुक्ति भी कर दी गई है। नौरंगीलाल जीआईसी में यह क्लासें लगना शुरू हो गई हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा नौ के सौ बच्चों को अंग्रेजी स्पीकिंग की शिक्षा अतिरिक्त क्लास लगाकर दी जा रही है। तीन माह तक यह क्लासें लगेंगी।
यहां मो. जीशान खान बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय की कक्षा नौ में करीब चार सौ विद्यार्थी हैं। इनमें से 100 होशियार विद्यार्थियों को टेस्ट के आधार पर चयनित किया गया है।