फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सोना, चांदी गलाते समय बनी गैस से तीन बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोना, चांदी गलाते समय बनी गैस से तीन बेहोश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)। कस्बे के मोहल्ला उमरावगंज में एक सुनार की दुकान पर भट्ठी पर सोना-चांदी गलाते समय गैस बनने से तीन लोग बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई है।

महाराष्ट्र निवासी धनाजी राव अपने मामा के साथ कस्बे के मोहल्ला उमरावगंज में सोने चांदी के नए व पुराने जेवर भट्ठी पर गलाने का काम करते हैं। मंगलवार को वह भतीजे अनिकेत व शिवाजी के साथ भट्ठी में कोयला डालकर चांदी गला रहे थे।
विज्ञापन


अचानक भट्ठी में से निकली गैस दुकान में फैल गई। इससे धनाजी राव, अनिकेत व शिवाजी बेहोश हो गए। गैस बनने की सूचना से मार्केट के अन्य स्वर्णकारों में अफरा तफरी मच गई। तीनों को दुकान से बाहर निकाला गया और आग बुझाते हुए जैसे तैसे गैस दुकान में से निकाली गई। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अब तीनों की हालत सही है।
विज्ञापन


एग्जॉस्ट खराब होने से बनी गैस

धनाजी राव के मुताबिक वह गैस पर सोना-चांदी गलाने का काम करीब 22 साल से कर रहे हैं। कभी कभी कोयला की मात्रा अधिक होने के कारण गैस बन जाती है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दुकान में लगा एग्जॉस्ट भी खराब हो गया था। इससे भट्ठी से निकलने वाला धुआं बाहर नहीं जा सका। इससे दुकान में गैस बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें