फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शिक्षामित्र बोले: सरकार अध्यादेश बनाए अथवा इच्छामृत्यु दे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार अध्यादेश बनाए अथवा इच्छा मृत्यु दे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

कस्बे के देव मंदिर में शुक्रवार को समायोजित शिक्षामित्रों की बैठक में तय किया गया कि समायोजित शिक्षा मित्र मानदेय पर किसी भी दशा में कार्य नहीं करेंगे। सरकार अध्यादेश लाकर उनकी समस्या का समाधान करे अथवा इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान करे।

बैठक में कहा गया कि यदि टेट कराया जाना आवश्यक हो तो वर्तमान पद पर रखकर टेट की परीक्षा कराई जाये। स्कूलों में कुछ प्रधानाध्यापकों की ओर से सौतेला व उपेक्षित व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर जिले की सक्रिय टीम बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष समस्या रख समाधान कराये। साथी ही अन्य मांगों को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाये।

बैठक में निशा चौहान, राधा शर्मा, नीता सारस्वत, रिंकू सारस्वत, अंजली चौधरी, वर्षा चौहान, अर्जुन वती, हरेंद्र सिंह, उमा शर्मा, मधुबाला शर्मा, चंचल गुप्ता, सत्येंद्री, शीला गौतम, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें