आठ दिन से लापता किशोरी संग बंधक बनाकर दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी से एक किशोरी को अगवा कर आरोपियों ने उसके साथ आठ दिन तक दुष्कर्म किया। अब सोमवार को उसे बेहोशी की हालात में जमालपुर के पास छोड़ दिया गया। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी हुई है। क्वार्सी निवासी किशोरी दो जुलाई को घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस का ही एक युवक किशोरी को अगवा कर ले गया। यहां से उसे एक खंडहर मकान में ले जाकर नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। बाद में बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आठ दिन तक उसे बंधक बनाए रखा। सोमवार को आरोपी जमालपुर स्थित उसकी मौसी के घर के पास छोड़ गए। क्वार्सी पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।