साइकिल स्टैँड पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्टेशन पर साइकिल, मोटर साइकिल आदि खड़ी करने वाला एरिया भी जीएसटी की हद में आ गया है। रेलवे ने इस ठेके पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू की है। इस कदम के बाद अब तीन माह में जमा होने वाली किश्त में लगभग 42 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
स्टेशन परिसर के बाहर बने स्टैंड पर साइकिल खड़ी करने पर पांच रुपये, मोटर साइकिल खड़ी करने पर 10 रुपये देने होते हैं। ठेकेदार को यह ठेका तीन साल के लिए इलाहाबाद से टेंडर उठने के बाद मिलता है।
इस पर रेलवे ने एक जुलाई से 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दी है। पहले ठेकेदार को ठेके की तिमाही किश्त में दो लाख 11 हजार 900 रुपये के लगभग जमा करने पड़ते थे।
इसमें 2.27 फीसदी टीडीएस जमा होता था, लेकिन अब उसे जीएसटी के बाद लगभग 42 हजार रुपये अधिक जमा करने होंगे। रेलवे के अधिकारियों का कहना हैं कि अभी इस प्रकार का कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन जल्द आने वाला है।