फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का हेल्थ कैंप आज गभाना में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का हेल्थ कैंप आज गभाना में
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला गभाना।
अमर उजाला द्वारा जिले में तीन तहसीलों पर होने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बुधवार को पहला हेल्थ कैंप गभाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर गोष्ठी होगी। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे।
सामाजिक सरोकारों की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अमर उजाला द्वारा पांच जुलाई को गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर, छह जुलाई को खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर और सात जुलाई को इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। परीक्षण के बाद अमर उजाला की ओर से ही दवाओं का वितरण किया जाएगा। इन आयोजनों में अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. गीता प्रधान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सकों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे। अमर उजाला की ओर से यहां मौके पर एक मोबाइल वैन पहुंचेगी। लोगों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:शुल्क रक्त परीक्षण और दवाएं मिलेंगी
अमर उजाला की ओर से एक मोबाइल वैन मौके पर पहुंचेगी और यहां पर रक्त परीक्षण की भी सुविधा होगी। साथ ही मरीजों को उच्च स्तरीय दवाएं भी नि:शुल्क दिलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें