दिल्ली -हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नौ से 17 अप्रैल तक आठ दिन में 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें आठ ट्रेनों को रद तो दस ट्रेनों को रेग्यूलेट (नियंत्रित) किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सोमना स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।
इसको लेकर 16 अप्रैल को नई दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू निरस्त रहेगी। इसी तरह लखनऊ -नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ, हाथरस किला- दिल्ली, दिल्ली-हाथरस किला, टूंडला- दिल्ली टीएडी, दिल्ली-टूंडला, नई दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़- दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन 17 अप्रैल को निरस्त रहेंगी। नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नौ व 17 अप्रैल को 20 मिनट, नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी 20 मिनट, पुरी-आनंद विहार -भागलपुर 20 व 45 मिनट की अवधि में रेग्यूलेट (नियंत्रित) किया जाएगा। 12 व 13 अप्रैल को लखनऊ -नई दिल्ली गोमती को 45 मिनट, 12 अप्रैल को पुरी-आनंद विहार 15 मिनट व 17 अप्रैल को 90 मिनट व 17 अप्रैल को जयनगर-दिल्ली गरीब रथ 65 मिनट तक विभिन्न स्टेशनों के बीच नियंत्रित किया जाएगा।