फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटाए जा रहे अवैध निर्माण

Mon, 13 Apr 2026 03:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के नगला किला के पीछे की भूमि विश्वविद्यालय की संपत्ति है, जिस पर कुछ लोग धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलते ही इंतजामिया वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन
भूमि पर अवेध कब्जे को देखने पहुंची वीसी प्रो नईमा खातून, कब्जा हटाता वाहन - फोटो : एएमयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) प्रशासन ने 13 अप्रैल को नगला किला के पीछे स्थित 18 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। कुलपति के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

विज्ञापन


कई दिनों से विवि प्रशासन को भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद तत्काल एक प्रशासनिक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने पहुंचते ही स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए और जमीन को पूरी तरह खाली कराकर दोबारा यूनिवर्सिटी के अधीन ले लिया गया है, जो एक चक 18 बीघे का है। उसके पास एक और चक है, जो 10 बीघे का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि 10 बीघे की जमीन को खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलपति का साफ संदेश है कि जहां भी यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जा है, उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें