फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोजगार : मनरेगा में 17406 श्रमिकों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन रोजगार के तहत कोरोना काल में 17406 श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार दिया गया। निर्धारित लक्ष्य 22.67 लाख के सापेक्ष 42.20 लाख मानव दिवस सृजित किए गए। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय समेत विधानसभा, विकासखंड एवं जिला पंचायत के वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में परियोजना निदेशक डीआरडीए सचिन यादव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन द्वारा जनपद में मानव दिवस सृजन का लक्ष्य 22.67 लाख निर्धारित किया गया था। लेकिन कोरोना काल में प्राथमिकता से अप्रवासियों को रोजगार देने एवं स्थानीय श्रमिकों को लॉकडाउन में अन्य कार्य न मिलने के कारण 42.20 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए काम दिया गया। इस दौरान विकास खंडों में 221 तालाबों का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया गया हजारों की संख्या में ग्राम पंचायतों के अंतर्गत कच्ची मार्गों का निर्माण कराया गया। नीम नदी, करवन नदी एवं सेंगर नदी का जीर्णोद्धार कराया गया। जिसके जरिये लाखों श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें