फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चौथी काउंसिलिंग के बाद खाली रह गईं 174 सीटें

Wed, 27 Aug 2025 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जनपद के राजकीय आईटीआई में चौथी काउंसिलिंग के बाद भी 174 सीटें खाली रह गई हैं। यहां संचालित सभी अहम ट्रेड में सीटें फुल हो गई हैं, लेकिन कुछ ट्रेड में छात्र-छात्राओं द्वारा दिलचस्पी न लेने के चलते यह सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन





राजकीय आईटीआई में कुल 552 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जा रही थी। चरणबद्ध तरीके से की गई चौथी काउंसिलिंग के तहत मंगलवार को आखिरी दिन तक कुल 398 प्रवेश लिए गए हैं। बताया गया कि अभी तक सिलाई, सौंदर्य व वेल्डर ट्रेड में काफी सीटें खाली बची हैं। अन्य सभी मुख्य ट्रेड की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।



प्रधानाचार्य रोहिताश ने बताया कि खाली सीटों को भरे जाने के लिए ओपन काउंसिलिंग किए जाने के आदेश मिल सकते हैं। इसके तहत पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर सभी सीटों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें