पहले चरण में 174 प्रत्याशियों ने भरे पर्चेअलीगढ़। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गंगीरी, अकराबाद एवं धनीपुर ब्लॉक के 13 वार्डों के लिए पहले चरण के नामांकन मंगलवार को पूरे हो गए। दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 174 प्रत्याशियों ने 189 नामांकन पत्र भरे। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कुल 1699 नामांकन पत्र भरे गए। अब बुधवार आज से दो दिन तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया होगी। जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई। मंगलवार को 90 प्रत्याशियों ने 97 पर्चे दाखिल किए। कुल मिलाकर दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान 174 उम्मीदवारों ने 189 नामांकन पत्र दाखिल किए। 14 लोगों ने दो तो एक व्यक्ति ने तीन सेटों में नामांकन पत्र भरा। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिये अकराबाद में 507, गंगीरी में 601 तथा धनीपुर में 591 पर्चे भरे गए।