न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा आठवां सर्वजातीय सामूहिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन समिति अध्यक्ष गिरीश चंद गोविल की अध्यक्षता में विष्णुपुरी गृह निर्माण समिति कन्या इंटर कालेज में हुआ। इसमें पांच जोड़ों का परिचय कराया। इसकी शादी मार्च में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होगी।
परिचय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश चंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में सत्येंद्र मित्तल, अशोक कुमार, पवन गर्ग, सतीश चंद गोविल, एसके शर्मा, डीके अग्रवाल, अनूप, हरिशंकर अग्रवाल, मन मोहन मित्तल आदि मौजूद थे।