फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरौठी में किरोड़ी मल मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


वैदिक शिक्षक सोसायटी की ओर से किरोड़ी मल मेमोरियल वॉलीबाल सातवां टूर्नामेंट का मंगलवार को टप्पल के गांव सिमरौठी में आयोजन किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व आचार्य स्वदेश महाराज ने किया। कार्यक्रम आयोजक कृष्णवीर शर्मा ने सभी अतिथि व खिलाड़ियों का स्वागत किया। कहा कि हर वर्ष उनके पिता किरोड़ी मल की स्मृति में इस टूर्नामेंट का आयोजन होता है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यमंत्री से क्षेत्र में अच्छे कॉलेज व स्कूल के साथ ही चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए चिकित्सा केंद्र खोलने की मांग की। राज्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को पूरा आश्वासन दिया। इस दौरान संजय पहलवान व विवेक पहलवान ने मुख्य अतिथि को गदा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 31 हजार, तृतीय 11 हजार व चतुर्थ 51 सौ रुपये का दिया जाएगा। विभिन्न जिलों की 80 टीमों ने भाग लिया है। कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मास्टर अजीत सिंह, सत्येंद्र पाल, प्रशांत कुमार, अनिल चौधरी, जगवीर सिंह, दिलीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें