फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपलिका ने बाजार में चिन्हित किये अतिक्रमण।

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन


आखिरकार नगरपालिका को बाजार के अतिक्रमण का ख्याल आ ही गया। बुधवार को पालिका कर्मियों ने बाजार में निशान लगाकर अतिक्रमण को चिन्हित किया। अब बड़े अभियान के तहत शीघ्र नगर के बाजारों से अतिक्रमण का सफाया कर दिया जाएगा।

बता दें कि लंबे समय से नगर का बाजार अतिक्रमण की गिरफ्त में चल रहा था। व्यापारियों ने अपनी मर्जी दुकान के आगे एक एक मीटर तक अतिक्रमण कर लिया है। इसके अतिरिक्त नगर के बाजार में नो एंट्री सिस्टम लागू नहीं होने के कारण चौपहिया वाहन ई-रिक्शा जब मर्जी हो, बाजार में घुस जाते हैं, जिससे बाजार में पूरे दिन जाम के हालात पैदा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार नगर पालिका और प्रशासन का ध्यान इस और आकर्षित करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से समस्या जस की तस रही। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि शीघ्र पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो दुकानदार अपनी मर्जी से अतिक्रमण हटा लेंगे तो ठीक है, वरना नगर पालिका जब अतिक्रमण हटाएगी तो इसका खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें