डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 17 नवंबर से होगी, जो 23 नवंबर तक चलेगी।
प्रतियोगिता में एएमयू, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा, पंजाब एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय लुधियाना, जम्मू विश्वविद्यालय जम्मू, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखंड, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी, कुरक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, डॉ. आरएमएल अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय जालंधर, गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो भटिंडा पंजाब, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय साइंस एंड टेक्नोलॉजी हिसार हरियाणा, कश्मीर विश्वविद्यालय कश्मीर, श्री गुरुनाथ साहिब वर्ल्ड विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब, देव विश्वविद्यालय जालंधर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, महाराजा रंजीत सिंह पंजाब तकनीक विश्वविद्यालय बादल रोड भटिंडा, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटियाला, कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू, लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है।