फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि रस्तोगी और अंबिका गोयल के गानों पर जमकर किया डांडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के तत्वावधान में नवरात्र एवं दशहरा के मौके पर टाइगर लॉक में डांडिया रास कार्यक्रम किया। इसमें डांडिया स्पेसलिस्ट निधि रस्तोगी एवं इंडियन आइडल की कलाकार अम्बिका गोयल के गानों पर लोगों ने जमकर डांडिया किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप जलाकर किया। इस दौरान युवा भाजपा नेता ठा. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महानगर में होने चाहिए। इससे आपस में भाईचारा बढ़ता है और खुशिया दोगुनी हो जाती हैं। अतिथि एवं व्यापार मंडल के संरक्षकों का आयोजकों ने शॉल उढाकर सम्मान किया। प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्स संस ने बताया कि कार्यक्रम में देर रात तक लोगों ने जमकर डांडिया किया। इस दौरान उमेश खन्ना, ठा. राजीव सिंह, अमित गुप्ता, दिनेश, संजीव सिंघल, अमित, ललित वार्ष्णेय, हिंमाशु जिंदल, प्रशांत गौतम, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें