फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालानगरी के स्कूलों की जमीन नपेगी, कब्जे धवस्त होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तालानगरी में बालाजी गेस्ट हाउस को जमींदोज करने के बाद जिला प्रशासन की नजर यहां बने प्रतिष्ठित स्कूलों पर भी तिरछी हो गई है। जिला प्रशासन यहां बने स्कूलों की वास्तविक जमीन, उनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही जमीन की पूरी नापजोख कराएगा।

अगर कहीं भी ग्रीन बेल्ट, यूपीएसआईडीसी या गांव की जमीन पर कब्जा मिला तो उसको तत्काल धवस्त करा कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आईएएस अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह ने बताया कि इन स्कूलों में से कुछेक ने अपनी खुद की जमीन से अतिरिक्त जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। जिसके साक्ष्य मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार 11 सितंबर से इनके खिलाफ अभियान चला कर जमीनों की नपाई होगी। अवैध कब्जा मिला तो धवस्त कराया जाएगा।

नियमानुसार पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। तहसील कोल में अन्य स्थानों पर जो कब्जे हैं उनको धवस्त करने का अभियान जारी रहेगा। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर ये कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें