न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका मेधावियों को कई दिनों से बेसब्री से इंतजार था। मेधावियों के चेहरे आज (मंगलवार) सुबह 11 बजे खिल जाएंगे, जब उन्हें उनकी साल भर की कड़ी मेहनत की शाबाशी मुख्य अतिथि खैर क्षेत्र के विधायक अनूप वाल्मीकि, कमिश्नर अजयदीप सिंह, आरएएफ कमांडेंट हेलाल फिरोज, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अलीगढ़ डॉ. अशोक शर्मा, एएमयू के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर साद हमीद से मिलेगी। उन्हें शाबाशी ही नहीं, बल्कि प्रमाण-पत्र व मेडल भी मिलेगा।
खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में आईटीएम कॉलेज की प्रस्तुति अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। उधर, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई व एएमयू के मेधावियों को अलग से सम्मान मिलेगा।
सम्मान समारोह में चयनित मेधावियों को मोबाइल फोन व एसएमएस से सूचना दी जा चुकी है। इस आयोजन के रेडियो पार्टनर रेडियो करंट और डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज हैं।
मेधावियों की सुविधा में होंगी बसें
खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को ले जाने के लिए आईटीएम कॉलेज ने बस का इंतजाम किया है। यह सुविधा सिर्फ मेधावियों के लिए है। बस नंबर-9 जट्टारी पुलिस चौकी से सुबह 8:30 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए चलेगी। यही बस 9 बजे केआईसी इंटर कॉलेज खैर पहुंचेगी।
बस नंबर-8 सुबह 8 बजे दीन दयाल हास्पिटल निकट क्वार्सी चौराहा से चलेगी। बस नंबर-5 सुबह 8 बजे अवंतिकाबाई चौराहा अतरौली से रवाना होगी। बस नंबर-8 सुबह 9:30 बजे जीटी रोड स्थित देव मोटर्स पेट्रोल पंप से चलेगी। बस के संबंध में मेधावी इन मोबाइल नंबर 7351300092, 9639009649 पर संपर्क कर सकते हैं।