फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 बीएसए व डीपीआरओ समेत छह अफसरों के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जन सुनवाई पोर्टल पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण न करने पर डीएम ने बीएसए एवं डीपीआरओ समेत छह जिलास्तरीय अफसरों के वेतन पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक इन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न हो जाए तब तक उनका वेतन न निकाला जाय।

बताते चलें कि जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम शिकायत निस्तारण की समय सीमा के उपरांत 24, उप नगर आयुक्त के नाम 12, बीएसए के नाम एक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के नाम एक, जिला आबकारी अधिकारी के नाम एक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी के नाम एक डिफाल्टर शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अफसरों द्वारा की गई जांच के बाद गुणवत्ता ठीक न होने पर शिकायत को पुन: जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन इन अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी अफसर किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें