फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में बढ़ गए नए करदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राजस्व बढ़ाने की कवायद में लगे नगर निगम के लिए खुशी की बात यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में नगर निगम में दो हजार से अधिक करदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसका सीधा प्रभाव राजस्व की वृद्धि पर होगा।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम में 2023 नए करदाता बढ़ गए हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल करदाताओं की संख्या 127160 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल 125137 करदाता थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुछ और नए कर दाता बढ़ जाएंगे। इसका प्रभाव नगर निगम के राजस्व पर भी पड़ेगा, जिससे उसकी आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें