न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों को ट्रायल के बाद चुना गया है उन खिलाड़ियों ने अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी पर लगे कैंप में खूब पसीना बहाया।
चयनित खिलाड़ियों में तीन टीमें बनाई गई हैं। इनमें कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल, राघव ग्रुप ऑफ एजुकेशन और नीहार मीरा मांटेसरी स्कूल की टीम शामिल हैं। इन टीमों के लिए 2-2 दिन का कैंप आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी पर लगाया गया है।
एकेडमी के कोच अजय शर्मा की देखरेख में कैंप लगा है। कृष्णा इंटरनेशनल की टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब मेहनत की। 5 व 6 मार्च को राघव ग्रुप ऑफ एजुकेशन की टीम के खिलाड़ी कैंप में भाग लेंगे।
7 व 8 मार्च को नीहार मीरा मांटेसरी स्कूल की टीम के खिलाड़ी कैंप में शामिल होंगे। कैंप दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करेंगे। कैंप में शामिल खिलाड़ी कोच अजय शर्मा से मोबाइल नंबर 9548868895 पर संपर्क कर सकते हैं।