फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के विरोध को लेकर कुलपति की चुप्पी पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का छात्रों के विरोध पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की खामोशी पर सवाल उठाए हैं।

डॉ. जसीम ने अमर उजाला को बताया कि यूं तो उनका संगठन और पूरा अलीगढ़ राष्ट्रपति के आगमन पर पलक पावड़े बिछाए हुए, लेकिन जिस तरह एएमयू के छात्रों ने राष्ट्रपति का विरोध किया वह मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि इस मामले में कुलपति ने क्या किया, जिससे मेहमान के आगमन पर कैंपस में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस सवाल का जवाब जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन


माहौल बिगाड़ने वाले छात्रों के खिलाफ क्या कार्रवाई की। उनके नाम से कोई पत्र भेजा गया? वरिष्ठ छात्रों के साथ कोई बैठक की गई? एएमयू के कोर्ट सदस्यों के साथ बैठक की गई? एएमयू मीडिया कमेटी ने कोई स्पष्टीकरण दिया? जब देश में एएमयू का नाम बदनाम हो रहा था तब सिर्फ प्रेस रिलीज जारी करते रहे।

डॉ. जसीम ने सवाल किया कि क्या कुलपति को इस मामले में प्रेस के सामने नहीं आना चाहिए, क्या वो इंतजार कर रहे हैं किसी अनहोनी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें