फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच लाइन पर खत्म होगा टोकन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रांच लाइन पर खत्म होगा टोकन सिस्टम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़-बरेली ब्रांच रेलवे लाइन के मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का काम होने के कारण बुधवार को बरेली पैसेंजर रद्द रही। नॉन इंटरलाकिंग के बाद दशकों पुराना टोकन सिस्टम भी खत्म हो जाएगा। रेलकर्मियाें को ट्रेनों के संचालन में अपेक्षाकृत कम समय लगेगा और स्टेशन से मेन ट्रैक पर ट्रेनें कम समय में पहुंच सकेंगी।

कई सालों से ब्रांच लाइन पर चलने वाली बरेली पैसेंजर, मालगाड़ियां स्थानीय रेलवे स्टेशन से टोकन लेकर बरेली के ट्रैक पर आगे बढ़ती थीं। उधर, मुरादाबाद सेक्शन से टोकन लेकर आने वाले ड्राइवर यहां उसको जमा कराते थे। ये टोकन एक मशीन के माध्यम से स्टेशन मास्टर द्वारा निकाला जाता था, जिसके बाद लाइन क्लियर मान कर ट्रेनों का संचालन किया जाता था। इस सिस्टम को खत्म करने के लिए रेलवे अफसरों ने मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम बुधवार से शुरू करा दिया। इससे मंजूरगढ़ी रेलवे स्टेशन कंप्यूटराइज्ड तो होगा, साथ ही रेलवे लाइनों की ओवरहॉलिंग भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बरेली से अलीगढ़ आने-जाने वाली बरेली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को भी काम होगा, जिस कारण बरेली पैसेंजर रद्द रहेगी। डीटीएम टूंडला समर्थ गुप्ता का कहना था कि अब सभी काम कंप्यूटराइज्ड हो रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें