निकायों के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथ तय
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
नगर निकाय चुनाव 2017 के मतदान के लिए पूर्व के इतिहास को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थल तय कर दिए गए हैं। मतदान के दौरान इन बूथों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने संबंधित अफसरों को इन बूथों की विशेष निगेहबानी के निर्देश दिए हैं। सूचना तंत्र भी मजबूत करने के लिए इन बूथों के सभ्रांत नागरिकों एवं गणमान्यों से संपर्क करने को कहा गया है।
निकाय वार मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों का ब्यौरा
-नगर निगम-
वार्ड संख्या 70, मतदान केंद्र-136, मतदेय स्थल-552, सामान्य मतदान केंद्र-71, मतदेय स्थल-134, संवेदनशील केंद्र-53, मतदेय स्थल-145, अति संवेदनशील केंद्र-12, मतदेय स्थल-273
नगर पालिका खैर
वार्ड संख्या 25, मतदान केंद्र-12, मतदेय स्थल-35, सामान्य मतदान केंद्र-4, मतदेय स्थल-12, संवेदनशील केंद्र-4, स्थल-8, अति संवेदनशील मतदान केंद्र-4, मतदेय स्थल-15
नगर पालिका अतरौली
वार्ड संख्या 25, मतदान केंद्र-13, मतदेय स्थल-53, सामान्य केंद्र-9, स्थल-27, संवेदनशील केंद्र-1, स्थल-2, अतिसंवेदनशील केंद्र-तीन, स्थल-24
नगर पंचायत छर्रा
वार्ड संख्या 15, मतदान केंद्र-6, मतदेय स्थल-25, सामान्य केंद्र-0, स्थल-0, संवेदनशील केंद्र-4, स्थल-17, अति संवेदनशील केंद्र-2, स्थल-8
नगर पंचायत बेसवां
वार्ड संख्या 10, मतदान केंद्र-3, मतदेय स्थल-10, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र-1, स्थल-6, अति संवेदनशील केंद्र-2, स्थल-4
नगर पंचायत इगलास
वार्ड संख्या-11, मतदान केंद्र-5, मतदेय स्थल-13, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र-1, स्थल-8, अति संवेदनशील केंद्र-4, स्थल-5
नगर पंचायत जट्टारी
वार्ड संख्या-13, मतदान केंद्र-4, मतदेय स्थल-18, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र-0, स्थल-12, अति संवेदनशील केंद्र-4, स्थल-6
नगर पंचायत कौड़ियागंज
वार्ड संख्या-11, मतदान केंद्र-5, स्थल-12, सामान्य केंद्र एवं स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र व स्थल-शून्य, अति संवेदनशील केंद्र-5, स्थल-12
नगर पंचायत जलाली
वार्ड संख्या-13, मतदान केंद्र-6, स्थल-18, सामान्य केंद्र एवं स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र-शून्य, स्थल-1, अति संवेदनशील केंद्र-6, स्थल-17
नगर पंचायत पिलखना
वार्ड संख्या-10, मतदान केंद्र-2, स्थल-10, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र व स्थल-शून्य, अति संवेदनशील केंद्र-2, स्थल-10
नगर पंचायत विजयगढ़
वार्ड संख्या-10, मतदान केंद्र-3, स्थल-10, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र व स्थल-शून्य, अति संवेदनशील केंद्र-3, स्थल-10
नगर पंचायत हरदुआगंज
वार्ड संख्या-11, मतदान केंद्र-3, स्थल-12, सामान्य केंद्र व स्थल-शून्य, संवेदनशील केंद्र व स्थल-शून्य, अति संवेदनशील केंद्र-3, स्थल-12